फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए खुला शाकंभरी माता का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट बंद रहने के बाद सोमवार की सुबह खोल दिए गए। कपाट खोले जाने से पूर्व मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया और श्रद्धालु भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही माता के दर्शनों के लिए मंदिर में प्रवेश कर सके। हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

सुबह सात बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कोरोना कर्फ्यू के कारण शनिवार व रविवार को मंदिर के कपाट बंद रहने के दौरान मंदिर परिसर में धुलाई व सैनिटाइजिंग किया जाता है। इसके बाद ही सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था शुरू की जाती है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप ने बताया कि सिद्धपीठ परिक्षेत्र में सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें