फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन नौ प्रत्याशियों के नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नामाकंन के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सोमवार को कुल नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें भाजपा के चार, बसपा के तीन तथा सपा और निर्दलीय के रूप में एक-एक प्रत्याशी शामिल रहे।  
विज्ञापन

    
नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी से चल रही है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। पहले दिन केवल पर्चे लिए गए थे। दूसरे दिन शनिवार को आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए थे।

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को नामांकन करने वालों की लाइन लगी रही। सोमवार को कुल नौ नामांकन पत्र दाखिल हुए।  सोमवार को भी नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट से 200 मीटर दूर कोर्ट रोड, हकीकत नगर तिराहा और जैन कॉलेज रोड पर नाकेबंदी की हुई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।
            
सोमवार को भाजपा के राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मनोज चौधरी और डॉ. धर्म सिंह सैनी नामांकन करने पहुंचे। बसपा की ओर से रविंद्र कुमार मोल्हू, महीपाल सिंह माजरा और हाजी मोहम्मद इकबाल ने अपना पर्चा दाखिल किया।

सपा की ओर से इंद्रसैन और निर्दलीय के रूप में आदित्य राणा ने नामांकन किया।    सोमवार तक कुल 17 नामांकन हुए हैं। इनमें बेहट विधान सभा के लिए तीन, गंगोह विधान सभा के लिए तीन, रामपुर मनिहारान विधान सभा के लिए तीन, सहारनपुर नगर विधान सभा के लिए दो ने नामांकन किया।
विज्ञापन


नकुड़ विधान सभा के लिए दो, सहारनपुर देहात विधान सभा के लिए दो तथा देवबंद विधान सभा के लिए केवल एक नामांकन हुआ है। नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से चल रही है। नामांकन पत्र 27 जनवरी तक दाखिल किए जा सकते हैं। 26 जनवरी को अवकाश रहेगा। अब केवल तीन दिन ही शेष बचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें