फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, पांच लोग झुुलसे

Wed, 05 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Fire - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने के बाद उसमें लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


गंगोह के मुहल्ला मुबारक अली में कौसर का मकान है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे उसके घर की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। बदबू आने पर उसने मुहल्ला सैयदान निवासी मसरूर को गैस सिलेंडर की लिकेज बंद करने के लिए बुला लिया।

इसी दौरान कुछ बच्चे भी मौके पर तमाशबीन हो गए। जैसे ही मसरुर ने गैस सिलेंडर को चैक करना शुरू किया तो अचानक सिलेंडर और आसपास फैली गैस ने आग पकड़ ली।

इसकी जद में आने से कौसर, मसरूर, आठ साल की बच्ची  राबिया पुत्री नौशाद, 12 साल का वसीम और उसका 11 वर्षीय भाई अजीम पुत्र मुर्सलीन गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


 बच्चों का शोर सुनकर मौके पर दौड़ पड़ोसियों ने रेत आदि डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी को आननफानन में गंगोह सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया। वहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें