फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग पर, मशक्कत से पाया काबू

Mon, 16 Feb 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रिंटिग प्रेस के कागज गोदाम में आग लग गई। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका है। फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना नुमाइश कैंप चौकी के पास रविवार सुबह की है। एसपी एंटरप्राइजेज के गोदाम और माता रानी के शृंगार के सामान में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


ट्रेन में सामान बेचने पर ठेकेदार और वेंडरों में मारपीट
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच-छह पर ट्रेन में सामान बेचने पर ठेकेदार और वेंडरों के बीच मारपीट हो गई। शनिवार को देर शाम न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म पांच पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही वेंडरों में सामान बेचने को लेकर आपाधापी मची। इसी दौरान एक ठेकेदार उसके बेटे और भांजे की वेंडर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने बेटे, भांजे के साथ मिलकर वेंडर की पिटाई कर दी। इससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। पता लगने पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दो नशा तस्कर पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने नशा तस्कर के पास से करीब 220 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी का नाम साकिब उर्फ मुन्ना है। इसके अलावा तसलीम उर्फ बाबू के पास भी पुलिस ने गश्त के दौरान 160 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीसीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



ठगी गई रकम खाते में कराई वापस
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी कर हड़पी गई करीब एक लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है। पीड़ित सौरभ आहुजा ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 अपने साथ एक लाख रुपये की क्रेडिट कार्ड से ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए ठगी गई राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें