फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वक्फ की सुरक्षा की लड़ाई हमारे अस्तित्व की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि वक्फ की सुरक्षा की लड़ाई हमारे अस्तित्व की लड़ाई है और वक्फ संशोधन कानून हमारे धर्म में सीधी दखलंदाजी है। जिसे बचाना हमारा धार्मिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में औकाफ बचाओ कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। सेहत खराब होने के कारण मौलाना अरशद मदनी ने इसमें शिरकत नहीं की, लेकिन पत्र के जरिए उन्होंने अपना संदेश भेजा।
इसमें उन्होंने वक्फ संशोधन कानून-2025 पर कहा कि मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन अपनी शरीयत में किसी भी तरह की दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन

इसलिए हम वक्फ कानून को पूरी तरह से खारिज करते हैं। कहा कि खुशी की बात यह है कि इस लड़ाई में पूरा राजनीतिक विपक्ष और देश की सभी राष्ट्रीय संस्थाएं और लोग एकजुट हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि हम एक जिंदा कौम हैं और जिंदा कौमें मायूसी का शिकार होने के बजाए अपनी समझदारी, सूझबूझ और रणनीति से सफलता की एक नई तारीख रचती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें