फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टिप्पणी के विरोध में फिल्म निर्देशक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। ब्राह्मण समाज पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की टिप्पणी के विरोध में समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हकीकत नगर धरना स्थल पर अनुराग कश्यप का पुतला फूंका। युवा ब्राह्मण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया एक्स पर अभद्र टिप्पणी की है, जो निंदनीय एवं अशोभनीय है। आरोप लगाया कि जान बूझकर समाज के ऊपर इस तरह की टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने निर्देशक पर मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पंडित राजन, पीयूष शर्मा, सौरभ शर्मा, विशु शर्मा, निखिल, राजा पंडित, विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें