फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में बाजारों में बढ़ी रौनक, जाम ने किया बेहाल

विज्ञापन
हकीकत नगर दीपावली पर घर की सजावट के लिये समान खरीदती महिला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के प्रमुख बाजारों में त्योहारों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। धनतेरस से पहले ही बुधवार को सड़कों और बाजारों में भीड़ के कारण बार-बार जाम के हालात बने और राहगीरों को परेशानी हुई। शहर के लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। अधिकतर लोगों ने घरों को रोशन करने के लिए स्वदेशी लड़ियां, कंडील, झालरें सहित अन्य सजावटी सामान खरीदा। इसके अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी खरीदारी की गई। इसके अलावा रेडीमेड गारमेंट्स की भी खूब खरीदारी की गई।
विज्ञापन

त्योहारी रौनक में भीड़ बढ़ने के कारण बुधवार सुबह 11 बजे के बाद से ही शहर के कोर्ट रोड, घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, कक्कड़ गंज, नया बाजार, सराफा बाजार, रानी बाजार, रायवाला बाजार, गौरी शंकर बाजार, नवाबगंज, हिरनमारान सहित अन्य बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। इसके लिए बाजारों में पुलिस टीमों और होमगार्डों को भीड़ नियंत्रण करने में खासी परेशानी हुई। कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट और शहीद गंज में तो बार-बार जाम के हालात बने। इस जाम में बड़े वाहनों से लेकर टेंपो, ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों तक को निकलने में परेशानी हुई। ऐसे में दीपावली तक तो जाम के हालात और भी गंभीर होने के आसार हैं।
सड़कों पर सामान से बढ़ी परेशानी
- मंगलवार रात ही एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने अलग-अलग बाजारों के व्यापारियों के साथ भ्रमण किया था। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की थी कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। इससे जाम की समस्या बढ़ेगी। लेकिन इस अपील का खास असर नजर नहीं आया। बड़े से लेकर छोटे दुकानदारों ने सड़कों पर ही स्टॉल लगाकर कंडील, दीपक, रंगोली, नारियल, धूप, दीप, मूर्तियों से लेकर अन्य सामान की बिक्री की। इसके चलते सड़कों पर ग्राहकों की भीड़ से वाहनों के आवागमन में परेशानी बढ़ती चली गई और जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सूना पड़ा रहा मॉल
- शहर में सड़कों से बाजारों तक भीड़ रही तो वहीं दिल्ली रोड पर मॉल काफी सूना पड़ा रहा। यहां ग्राहकों की भीड़ नजर नहीं आई। अधिकतर लोगों ने पैदल ही ग्रुप में चलकर बाजारों में अलग-अलग सामान की खरीदारी की।

कोर्ट रोड़ पर दीपावली पर भगवान की मूर्ति खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास में दीपावली पर घर की सजावट के लिये समान खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

जैन डिग्री कॉलेज रोड़ पर दीपावली पर घर की सजावट के लिये समान खरीदती युवती- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में त्योहारो के चलते कोर्ट रोड़ से लेकर दिल्ली रोड़ तक लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें