फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मिलेंगे 6.30 करोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी में तैनात कार्मिकों की कोविड-19 एवं नॉन कोविड से मृत्यु होेने पर शासन द्वारा 30 लाख रुपये प्रति मृतक अनुग्रह धनराशि निर्धारित की है। जनपद के 21 मृतक कर्मियों के परिजनों को 6.30 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अखिलेश सिंह ने बताया कि संबंधित कार्मिक की सेवा पुस्तिका में दर्ज सभी आश्रितों को बराबर सहायता राशि दी जाएगी। यदि सेवा पुस्तिका में आश्रितों के नाम दर्ज नहीं हैं तो भी मृतक कर्मचारी के उत्तराधिकारियों में सहायता राशि बराबर बराबर वितरित होगी।
इनके परिजनों को मिलेगी सहायता राशि
जनपद के बेसिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक विकास कुमार राणा, सुनीता रानी, सीमा रानी, मुमताज जहां, नदीम अख्तर, रकम सिंह, राकेश कुमार, रीनू सिंह, विकास कुमार, विरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार और बिजेन्द्र सिंह (सभी सहायक अध्यापक) के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। कृषि रक्षा विभाग के डॉ. दीपक कुमार टेक्निकल असिस्टेंट, नलकूप विभाग के सतबीर सिंह ट्यूबवेल ऑपरेटर, पंचायत राज विभाग के इमरत सफाई कर्मचारी, सुशील कुमार सहायक राजस्व निरीक्षक, सेवायोजन विभाग के प्रवीण कुमार सीनियर असिस्टेंट, राजकीय भूमि संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र के विरेन्द्र मलिक सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, गन्ना विभाग के उबैद उस्मानी वरिष्ठ लिपिक, वाणिज्य कर विभाग के नरेश कुमार वरिष्ठ सहायक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कर्म सिंह टेक्निकल असिस्टेंट के आश्रितों को सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें