फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार, निकाला जुलूस

Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीतरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और भाजपाइयों ने कस्बे में जुलूस निकालकर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार करने और स्वदेशी सामान का प्रयोग करने की जनता से अपील की गई।
विज्ञापन


दीप शिखा पब्लिक स्कूल, यामिन मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, दीपालय स्कूल, आर्दश ज्ञान विद्यालय, नवज्योति बाल विद्यालय के छोटे छोटे बच्चे जो हाथों में बैनर लिये हुए थे।

पाक को आतंक के लिए मदद करने वाले चीन की बनी वस्तुओं को न अपनाने, सैनिकों का सम्मान रखना, सीमा की रक्षा करना, सैनिकों के बलिदान को याद करना आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस मेन बाजार, पुराना बस स्टैंड, होली चौक और अनेक मार्गों से गुजरता हुआ कालेज चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन


नुक्कड़ सभा कर नगरवासियों से चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की गई। लोगों को संबोधित कर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी कुलबीर सिंह, चौधरी कवंर सिंह, बलराज देशवाल, चौधरी लहरी सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि चीन भारत के विरुद्ध पाक को मदद कर रहा है। हम लोग उसकी वस्तुओं को खरीद कर उसको आर्थिक रूप से मजबूत करने में लगे है जबकि अपने देश को कमजोर कर रहे। 
विज्ञापन


सेना का सम्मान करने और स्वदेशी सामान खरीदने की अपील भी की है। इस अवसर पर तरुण पाराशर विनित कुमार ,मौनू कुमार, सुशील कुमार, रबि जैन, नीरज कुमार, राजसिंह, मिकू कुमार, अरविंद सिंह, राजकुमार, विशाल कुमार, साक्षी, जाह्नवी, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें