फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व को दी धार, विपक्ष पर किया प्रहार

विज्ञापन
पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योग? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी विश्व विद्यालय का शिलान्यास करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के त्योहारों का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी। इसके साथ ही पूर्व की कांग्रेस, सपा व बसपा सरकारों पर निशाना साधकर भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के ताने की जनता को याद दिलाई। उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा पर ताना मारते हुए कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू कराकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भव्य रूप से संपन्न कराने का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी। मुख्यमंत्री बोले कि, सपा सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजने दिया जाता था, लेकिन साढ़े चार साल से कांवड़ यात्रा भव्य रूप से संपन्न हो रही है। पूरे प्रदेश में दुर्गा पूजा, होली, दीपावली, जन्माष्टमी भव्य रूप से मनाई जा रही है। दीपावली पर अयोध्या में नौ लाख से अधिक दीपक प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि पूर्व की सरकारों में ऐसा कुछ नहीं होता था और हिंदू समाज की आवाज दबाने का काम किया जाता था। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यों को लेकर विपक्ष को घेरते हुए पूर्व सरकारों पर भेदभाव के आरोप लगाकर मतदाताओं को साधा है।
गूंजे जय श्रीराम और मां शाकंभरी के जयकारे
केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय श्रीराम, भारत माता और मां शाकंभरी देवी के जयकारे भी लगाए। इसके साथ ही पूरा पंडाल जयकारों से जयकारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन

शाह ने 14 मिनट और योगी ने 12 मिनट के भाषण में गिनाईं उपलब्धियां
केंद्रीय गृहमंत्री ने भारत माता के जयकारों की शुरूआत की। इसके बाद 14 मिनट के भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और जय श्रीराम के जयकारे से अपनी बात पूरी की। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 मिनट के भाषण में विपक्ष को प्रत्येक मुद्दे पर घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें