फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास के मंच से सियासत की गूंज यूपी-उत्तराखंड में देंगे एक साथ संदेश

Sun, 05 Apr 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ विकास के मंच से सियासत की गूंज भी सुनाई देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को संभावित कार्यक्रम है। खास बात यह है कि उसी दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उत्तराखंड के देहरादून से हुंकार भरेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के गणेशपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में विकास परियोजना के साथ राजनीतिक संदेश भी देने की तैयारी दिखाई दे रही है।
एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए गणेशपुर में छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। एक हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जबकि बाकी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्री उतरेंगे। अभी तक पीएमओ की तरफ से जो सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली है उसके अनुसार, गणेशपुर में प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार से सिद्धपीठ डाट काली माता पहुंचकर दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वहां से वापस लौटकर मुख्यमंत्री गणेशपुर के जनसभा करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री देहरादून जाकर जनसभा संबोधित करेंगे। देहरादून में होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गणेशपुर में कराया जाएगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पूरे कार्यक्रम की टाइमिंग और स्वरूप अपने आप में कई संकेत दे रहा है। एक ओर जहां केंद्र और प्रदेश सरकार एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजना को विकास के प्रतीक के रूप में पेश कर रही है, वहीं दूसरी ओर आंबेडकर जयंती के दिन कार्यक्रम रखकर अनुसूचित समाज को साधने की रणनीति भी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें