पुलिस लाइन गेट के पास टूटी पानी की पाइप लाइन ठीक करते निगम कर्मचारी
सहारनपुर। हकीकतनगर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बुधवार को सड़क की खोदाई करते समय जेसीबी से पेयजल की लाइन फट गई। जब तक लाइन को जोड़ा जाता, तब तक हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो चुका था, साथ ही आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया।
इससे स्थानीय लोगों को असुविधा हुई। इसके बाद लाइन को बंद कराकर ठीक कराया गया। दरअसल, सीएम ग्रिड योजना के तहत कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर, आईएमए भवन, सदर कोतवाली को होते हुए दिवानी कचहरी तिराहे तक स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। सबसे पहले सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उसी के तहत बुधवार को हादसा हुआ।