फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को नशा मुक्त बनाने का है सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत चापरचिड़ी उर्फ दौलतपुर में इस बार प्रेमचंद सैनी प्रधान निर्वाचित हुए हैं। प्रेम चंद सैनी ने बताया कि गांव को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाना उनका सपना है। इसके लिए सभी का सहयोग लेकर गांव में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में गांव में होने वाली शराब की कसीदगी को बंद कराते हुए गांव को नशा मुक्त करना है। उनका कहना है कि युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ने से कई परिवार उजड़ गए हैं। युवाओं के लिए खेल का मैदान, पेयजल किल्लत की समस्या के निराकरण के लिए नलकूप और टंकी निर्माण के साथ ही गांव के एक हिस्से में बसी विद्युतीकरण से वंचित सिख समाज की बस्ती में बिजली आपूर्ति कराना शामिल है। कोरोना संक्रमण से निजात के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था को वे अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सुदृढ़ रखने की बात कहते हैं।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
- ग्राम प्रधान प्रेम चंद सैनी स्नातक हैं।
- 1987 में प्रेम चंद सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। नकुड़ के सह कार्यवाह रहने के साथ ही वे हिंदू जागरण मंच में पश्चिम प्रदेश के सह मंत्री भी रहे हैं।
- सक्रिय राजनीति और संघ के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क न होना है बड़ी समस्या
नकुड़ विकासखंड के साढ़े तीन हजार की आबादी वाली इस ग्राम पंचायत का एक मजरा फूलगढ़ है। गांव में किसी भी कंपनी के मोबाइल की रेंज न होना बड़ी समस्या है। कोरोना काल में तो नेटवर्क न होने के कारण बच्चों की आन लाइन पढ़ाई भी बाधित हुई है। गांव की सिख समाज की बस्ती का विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें