फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून तक साफ हो जाएंगे नाले, अभी तक 170 नाले साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात के दिनों में जलभराव न हो, इसके लिए नगर निगम ने नालों की सफाई का अभियान छेड़ा हुआ है। कुल 301 नालों में से 170 नालों की सफाई का दावा किया जा रहा है। 20 जून तक सभी नालों की सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान पर तेजी से काम चल रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निगम क्षेत्र के 301 नालों में से करीब 170 नालों की सफाई कराई जा चुकी है। 25 नालों पर सफाई कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जून तक सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि कुतुबशेर से जेबीएस कॉलेज रोड के नाले की सफाई का कार्य पूरा कराया जा चुका है, जबकि क्रेगी नाले व चिलकाना रोड के नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। सोमवार को मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने शहर में चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान का चिलकाना रोड, खलासी लाइन, किशन पुरा व आजाद कॉलोनी में निरीक्षण किया। तोमर ने दावा किया कि दिल्ली रोड, खानआलमपुरा, नवादा रोड, नूरबस्ती, नुमाइश कैंप मेन रोड, जैन कॉलेज रोड, गुरुद्वारा रोड, जिला अस्पताल रोड, मीर कोट, इस्लामिया कॉलेज रोड व राकेश केमिकल रोड सहित 170 नालों की सफाई कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें