फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुरः जंगल में लकड़ी बीनने गई बच्ची को कुत्तों ने काट-काटकर मार डाला

Mon, 16 Dec 2019 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में मृतक बच्ची के घर पर लगी भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी बीनने गई आठ साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीण जब तक बच्ची को बचाने आए, तब तक वह बुरी तरह लहूलुहान हो चुकी थी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगल में रविवार दोपहर डेढ़ बजे मन्नान की पुत्री मिस्बाह अन्य बच्चों के साथ लकड़ी लेने गई थी। वहां अचानक बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बाकी बच्चे तो भागकर गांव आ गए, लेकिन मिस्बाह को कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया।

काट-काटकर मिस्बाह को लहूलुहान कर दिया। जानकारी होने पर ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े और मिस्बाह को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीण मिस्बाह को घर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता मन्नान और मां अफसाना बेटी के शव से लिपटकर बिलख रहे थे। मन्नान मजदूरी करते हैं। छह भाई-बहनों में मिस्बाह दूसरे नंबर की थी।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी विरेशपाल गिरी मौके पर पहुंचे और जंगल में बच्चों को अकेला न भेजने की सलाह दी। वहीं प्रशासन से कोई अधिकारी गांव में पीड़ित परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा।

सिकंदरपुर में मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें