फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया मशरूम की खेती का निरीक्षण

Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मशरूम की खेती का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कमिश्नर ने शुक्रवार को मशरूम और औषधीय आदि खेती का निरीक्षण किया। मशरूम उत्पादक समूह ने मंडलायुक्त से  मंडी समिति में दुकान आवंटित कराने की मांग की। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम मदनूकी में कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने मशरूम की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्यवीर, जयवीर, ओमसिंह, रविंद्र, संजीव, सुमित आदि द्वारा की जा रही खेती को देखा।

केवीके के प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश और मशरूम वैज्ञानिक डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि यहां पर गेहूं के भूसे के स्थान पर धान की पुआल से कच्चा खाद तैयार कर मशरूम की खेती की जा रही है। जो सस्ता पडता है।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राम मवी खुर्द में पॉली हाउस में की जा रही जरबेरा की खेती का निरीक्षण किया गया। राजेश पंवार ने कमिश्नर को जरबेरा के फूल से गुलदस्ता तैयार करने बारे में बताया।

इसके बाद ग्राम बालपुर में मदनलाल सैनी द्वारा की जा रही खेती का निरीक्षण किया गया। किसान ने कमिश्नर को अपनी खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अपने उत्पादों को कांट्रेक्ट के आधार पर एक कंपनी को बेच रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक रामसधन राम, यशवीर सैनी, अश्वनी कुमार, राजेंद्र तोमर, श्यामलाल, सीताराम, खेमचंद, कृष्णपाल आदि रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें