फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण की टीम ने चिह्नित किए 20 और अवैध बेसमेंट

Wed, 07 Aug 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीमों ने सर्वे के दौरान 20 और अवैध बेसमेंट चिह्नित किए। महानगर में अब तक 97 अवैध बेसमेंट चिह्नित हो चुके हैं। इस सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई घटना के बाद से विकास प्राधिकरण ने टीम बनाकर महानगर में अवैध बेसमेंट चिह्नित करने का अभियान शुरू किया। इस दौरान 97 अवैध बेसमेंट चिह्नित किए गए। इनमें से चार अवैध बेसमेंट को सील भी किया गया। विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अवैध बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई शुरू होनी थी, लेकिन किसी वजह से सर्वे कार्य किया गया। सर्वे के दौरान टीम ने अवैध बेसमेंट स्वामियों को नोटिस भी दिए। उम्मीद है कि बुधवार से अवैध बेसमेंट सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता देवेंद्र शर्मा, सार्थक शर्मा एवं शमीम अख्तर, अवर अभियंता रोहित पाठक एवं प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें