फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंदे नाले की बुनियाद पर आलीशान कोठियां

Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दामोदरपुरी कॉलोनी में 200 मीटर से भी अधिक लंबे और पांच फीट चौड़े नाले पर कोठियां बनी देख नगर निगम के अधिकारी हैरान हो गए। अधिशासी अभियंता ने नाले पर कब्जे के संबंध में नगर निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

दामोदरपुरी कॉलोनी में सोमवार को आरसीसी सड़क का कुछ हिस्सा धंसने की घटना सामने आई थी। घटना की जानकारी लगने के बाद मंगलवार को अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियंता अनुज कुमार और अन्य कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने देखा कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है उसके नीचे वर्षों पुराना नाला बह रहा है। पड़ताल में पता चला कि जिलाधिकारी आवास मार्ग से रेलवे लाइन तक करीब 200 मीटर लंबे नाले पर वर्षों से कोठियां बनी हुई हैं। इसकी वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती है। साथ ही जिस जगह से नाले के ऊपर की सड़क धंसी है उक्त स्थान पर भी नाले को एक व्यक्ति ने अपने मकान के भीतर लिया हुआ है। अधिशासी अभियंता ने नाले पर कब्जे से निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कब्जा हटाए बिना क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक नहीं किया जा सकता। नाले से अतिक्रमण हटाने की चर्चा के बीच स्थानीय लोग बाहर निकल आए। उनका कहना था कि 20 से 25 मकान, जिसमें बड़ी कोठियां भी हैं नाले पर बनी हुई हैं। पहले उन्हें भी हटाया जाए।

दामोदरपुरी कॉलोनी में सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया है। अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मुआयना कराया गया। जानकारी मिली है कि उसके नीचे से नाला बह रहा है, जिस पर कुछ लोगों का कब्जा भी है। सड़क को दुरुस्त कराने के लिए जो भी संभव होगा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें