फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्र पंजीकरण में बीते वर्ष के आंकड़े को छू नहीं पाया विभाग

Thu, 13 Aug 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग छात्र पंजीकरण के मामले में बीते वर्ष के आंकड़े को अभी तक छू नहीं पाया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब भी चार हजार से अधिक पंजीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन

जनपद में 1446 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। बीते वर्ष इनमें कक्षा एक से आठ तक 1.94 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। पांचवीं और आठवीं में करीब 50 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर अगली कक्षाओं में चले गए।
इसके बाद एक अप्रैल से सत्र शुरू हुआ, जिसके साथ ही स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया। तब से शिक्षक नए पंजीकरण में जुटे हैं।
करीब साढ़े चार महीने की मशक्कत के बाद करीब 46 हजार नए पंजीकरण हो सके हैं, जिनके बाद पंजीकरण की कुल संख्या करीब 1.90 लाख पर पहुंच गई है, लेकिन यह आंकड़ा बीते वर्ष की तुलना में अब भी चार हजार छात्र कम है। 1.94 लाख के आंकड़े को पार करने के लिए विभाग प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों 129 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए थे, जिनमें इस वर्ष पांच या उससे कम पंजीकरण हुए थे। इन विद्यालयों में पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रतिदिन एक-एक विद्यालय की समीक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की जा रही है। नतीजा, यह हुआ है कि इनको नोटिस देने के बाद करीब एक हजार नए पंजीकरण हुए हैं। विभाग ने बीते वर्ष की पंजीकरण से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य विद्यालयवार रखा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। प्रयास यह है कि एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें