फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव टयूबवेल की होद में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। शुक्रवार से लापता गांव सिरसका निवासी 32 वर्षीय युवक का शव उसके ताऊ के खेत में ट्यूबवेल की होद में मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताकर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव सिरसका निवासी जितेंद्र पुत्र हरचंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया उसका छोटा भाई विजेंद्र अविवाहित था। शुक्रवार को दोपहर के समय वह सहारनपुर जाने के लिए कहकर बाइक पर गया था। देर रात तक भी नहीं लौटा तो उन्होंने कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। देर रात पुन: फोन किया तो स्विच ऑफ आ गया। इसके बाद से ही उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तलाश शुरू कर दी। शनिवार को दोपहर के समय उसके ताऊ का बेटा खेत पर गया तो जितेंद्र का शव ट्यूबवेल की होद में मिला और उसकी बाइक पास ही खड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पीड़ित जितेंद्र ने बताया मृतक के माथे पर चोट का निशान तथा गर्दन सूजी है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव ट्यूबवेल की होद में डालने की आशंका जताकर तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें