फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों से पैदा हुआ रोजी रोटी का संकट: रूद्रसैन

विज्ञापन
ुवांरका में सपा की बैठक में विचार रखते जिला अध्यक्ष रूद्रसैन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों से पैदा हुआ रोजी रोटी का संकट : रूद्रसैन
विज्ञापन

सहारनपुर। पुंवारका में आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के समक्ष कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव सुरेश पुंडीर ने अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें सपा में पूरा मान सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव पुंवारका में आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम आदमी के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के मूल्यों की वृद्धि की मार आम आदमी पर पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाना और केंद्र सरकार द्वारा तीन नए कृषि कानून लागू करना किसानों को बर्बाद करने की साजिश है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ नेता सरफराज खान, चौधरी कटार सिंह, कान सिंह राणा, सुरेश पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत, कमलजीत प्रधान, संजय, अच्छन यादव, नागेंद्र राणा, आकाश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें