फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 27 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा साइफन पुलिया-डिंडोलीखेड़ा मार्ग

Fri, 09 Jan 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। साइफन पुलिया से डिंडोली खेड़ा तक जाने वाली 17.7 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने फीता काटकर किया। इस सड़क का निर्माण 27 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन


साइफन पुलिया पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए नवनिर्माण की स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को कर रही है। हर क्षेत्र में भरपूर विकास हो रहा है। जनपद में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सड़क 5.25 मीटर चौड़ाई में बनाई जाएगी। इस दौरान जायर हुसैन चांद, मुकेश शर्मा, हरिश्चंद्र प्रधान, अब्दुल हई, रामनाथ धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें