फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद के औद्योगिक क्षेत्र में अलग से विद्युत फीडर लगवाए निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
-उद्यमियों ने अधिकारियों के समक्ष उठाईं औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) से जुड़े उद्यमियों ने प्रशासन व विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने ज्ञापन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार कराने की अधिकारियों से मांग की। उन्होंने अलग से फीडर लगवाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन


आईआईए के चैप्टर चेयरमैन विजेश कंसल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों का बिजली लोड निकट स्थित कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति से जुड़ा हुआ है। इससे ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। समस्या से निजात दिलाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से फीडर की व्यवस्था कराई जाए, जिससे फैक्ट्रियों को निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सके। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को ऊंचा उठाकर सुरक्षा के मद्देनजर उसके नीचे सुरक्षा गार्ड लगवाने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त कराने की मांग भी की गई। इस मौके पर पंकज गुप्ता, कुणाल गिरधर, सचिन छाबड़ा, आदेश चौधरी, सौरभ गर्ग, राजू रस्तौगी, पुनीत बंसल, डॉ. रवि खुराना, अश्वनी मित्तल व जर्रार बेग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें