फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में फिर शुरू किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नगर निगम ने एक बार फिर से सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को घंटाघर चौक से हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया। साथ ही सफाई के लिए विशेष अभियान भी शुरू किया।
विज्ञापन

घंटाघर से निगम की गाड़ियों का काफिला रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड, अंबाला रोड, मंडी समिति रोड, गोल कोठी, धोबीघाट, जवाहर पार्क, बेहट बस अड्डा, चकराता रोड़, नवाब गंज, पुल जोगियान, भगत सिंह मार्ग से अंबाला रोड को होते हुए वापस गैराज पहुंचा। गाड़ियों से सड़कों को सैनिटाइज किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। नगरवासियों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने पुन: सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। लोगों को भी चाहिए कि वह कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए एंटी लारवा का भी छिड़काव भी कराया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि महानगर में जो भी कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। उनके घरों व क्षेत्र में निरंतर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें