फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ज्वाला नगर की गली में रिलीजियस कॉरिडोर तैयार कर रहा निगम

Thu, 12 Sep 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से ज्वाला नगर में विशेष सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम का मकसद इस सड़क और गली को रिलीजियस कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का है।
विज्ञापन

ज्वाला नगर में गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब की बगल की गली में नगर निगम लाल पत्थर से सड़क बनवा रहा है। सड़क के साथ ही गली की नालियों को भी लाल पत्थर से कवर किया जाएगा। खास बात यह है कि गली में जितने भी मकान हैं, उनकी दीवारों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। इन दीवारों पर साहिबान के जीवन वृ़त्त लिखे जाएंगे, जिससे की गली से गुजरने वाले लोग उनके जीवन से सीख ले सकें। इसे लेकर सिद्ध समाज के लोग खासे उत्साहित हैं।
स्थानीय पार्षद मनोज प्रजापति ने बताया कि यह महानगर की विशेष गली होगी, जिसमें इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। उधर, महापौर डॉ. अजय सिंह भी इसे लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि गली की सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। पूरी गली रिलीजियस कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना है। भविष्य में अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास भी इस तरह के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें