फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टूटी निगम की नींद, ठीक कराई खोदकर छोड़ी गई सड़क

Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खोदकर छोड़ी गई सड़क को लेकर आखिरकार नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूट ही गई। निगम अधिकारियों ने मजदूरों को भेजकर खोदकर छोड़ी गई सड़क को ठीक करा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर गिनम के जलकल अनुभाग द्वारा भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर पेयजल की पाइपलाइन ठीक की गई थी। उसके लिए सड़क के एक हिस्से को खोदा गया था। लाइन तो ठीक कर दी गई, लेकिन सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इसकी वजह से राहगीराें को परेशानी हो रही थी। क्षेत्रवासी अभिषेक बंसल द्वारा मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या अमर उजाला को भेजी गई थी। अमर उजाला ने रविवार 31 मई के संस्करण में समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम के मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर सड़क को ठीक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें