फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बढ़ती महंगाई, पेपर लीक के विरोध में छह जून को करेगी प्रदर्शन : संदीप

Wed, 03 Jun 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा की पार्टी छह जून को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा सरकारें देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर लड़ा कर सत्ता में काबिज रहना चाहती है। अपनी विफलता के विभिन्न मुद्दों को छिपाने के लिए जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए देश में सांप्रदायिकता का जहर खोल रही है। देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का गिरता स्तर, परीक्षाओं के लीक होते प्रश्नपत्र के साथ बढ़ते अपराधों की समस्याएं हैं। दूसरी ओर भाजपा सरकारों का इन समस्याओं के प्रति लापरवाह रवैया इस स्थिति को और अधिक गंभीर व विकट बना रहा है। देशभर में राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं कि जिम्मेदारी है कि वह जनता की आवाज को बुलंद करें उनके संघर्ष को मजबूत करें।
हम महात्मा गांधी के अनुयायी और अहिंसावादी विचारधारा के लोग हैं। हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं, बल्कि जनहित से भटकी व्यवस्था को पटरी लाना है। बैठक में हिंदू रक्षा दल की पूर्व जिलाध्यक्ष अमनदीप कौर व तान्या चौहान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बिट्टू चौधरी, अबरार राव, नवाब अली, अरविंद पालीवाल, चंद्रजीत सिंह निक्कू, शेखर चौधरी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें