फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने फिर शुरू की महानगर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद नगर निगम ने फिर से शुरू की है। वेंडिंग जोन के लिए कई जगह चिह्नित कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में कमेटी की सहमति से तिब्बति मार्केट और पांवधोई नदी के किनारे फूल वाली लाइन निकट पुल जोगियान को वेंडिंग जोन घोषित किया गया। नगरायुक्त ने उप नगरायुक्त को सुझाव दिया कि जरूरी नहीं है कि बडे़े वेंडिंग जोन ही बनाए जाएं। जहां भी जगह उपलब्ध है, वहां छोटे-छोटे वेंडिंग जोन बनाए जा सकते हैं, जहां दस से 15 या 20 वेंडरों को जगह आवंटित की जाए। वेंडिंग जोन में शुद्ध पेयजल, बिजली और सुरक्षा आदि की पूरी व्यवस्था निगम देगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन बनने के बाद ही शहर व्यवस्थित और स्मार्ट नजर आएगा। बैठक में उप नगरायुक्त दिनेश यादव, कर अधीक्षक विनय शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, राजेश कपूर, संजीव आदि मौजूद रहे।
यहां बनेंगे वेंडिंग जोन
कमेटी में जिला अस्पताल के पीछे की रोड पर बन रहे वेंडिंग जोन को विस्तारित करने, कमेला पशु मंडी के सामने मछली मंडी के लिए वेंडिंग जोन बनाने तथा कांशीराम कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर सब्जी मंडी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा चमन पैलेस के सामने, नुमाइश कैंप में अलसी बाग की दीवार, मानकमऊ में कृष्णा टेक्सटाइल क्षेत्र, कंपनी बाग पीएनबी से कृषि विभाग तक, विकास भवन के बराबर गली आदि दस क्षेत्र को भी वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें