कमिश्नर के यहां पहुंची छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री रीतिका शर्मा के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मुलाकात की। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष में अधिकांश छात्राओं के फेल होने पर रोष जताते हुए परिणाम में सुधार की मांग की।
शनिवार को छात्राएं बड़ी संख्या में कमिश्नर एमपी अग्रवाल के कार्यालय पहुंची। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री रीतिका शर्मा ने कहा कि बीए द्वितीय वर्ष कोड संख्या : 010, 209 और 210 में 500 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिनमें अधिकांश छात्राओं को फेल कर दिया गया है।
सभी को उच्चांक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जान बूझकर उक्त कोड विषय में अधिकांश छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। ज्योति गुप्ता ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2015 में भी इस कॉलेज की छात्राओं के साथ ऐसा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि छात्राओं कॉलेज प्राचार्य से कई बार मुलाकात कर चुकी है। लेकिन उनकी स्तर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो अगस्त तक इस मामले में न्याय नहीं मिलता तो कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा।