फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। 17 से 23 दिसंबर तक रंगोत्सव का आयोजन होगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में देश की जानी मानी गायिका मालिनी अवस्थी से लेकर मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस तक अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे। रंगोत्सव में करीब 500 स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो मैदान में एक सप्ताह तक चलने वाले सहारनपुर रंगोत्सव में सातों दिन अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रंगोत्सव के पहले दिन अतुल्य भारत कार्यक्रम होगा। इसमें कई राज्यों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 18 दिसंबर को राष्ट्रवादी साहित्य संध्या में देश के नामी शायर और कवि प्रतिभाग करेंगे। इसमें कविता तिवारी, राजेंद्र राजन, वसीम बरेलवी, प्रियांशु गजेंद्र, शबीना अदीब सहित अन्य शामिल हैं। 19 दिसंबर को होने वाली अवधी-भोजपुरी नाइट में देश की विख्यात गायिका मालिनी अवस्थी एवं अन्य अपनी गायकी से समा बांधेंगी। 20 दिसंबर को होने वाली सूफी नाइट में मशहूर गायक हंसराज हंस सूफी गायकी से जलवा बिखेरेंगे। 21 दिसंबर को गजल नाइट में आकर्षण का केंद्र डॉक्टर हरिओम रहेंगे। 22 दिसंबर को पंजाबी नाइट होगी। शादाब साबरी सहित अन्य गायक की प्रस्तुति के साथ 23 दिसंबर को सहारनपुर रंगोत्सव का समापन होगा।
वर्जन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि सहारनपुर रंगोत्सव में मुख्य कार्यक्रम रात 8 से 10 बजे तक होगा, जबकि स्थानीय प्रतिभाएं शाम सात से आठ बजे तक अपने रंग बिखेरेंगी। रंगोत्सव पंडाल में विभिन्न प्रकार के करीब 500 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें फन जोन और फूड जोन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
रंगोत्सव के कार्यक्रम
17 दिसंबर---- अतुल्य भारत
18 दिसंबर----राष्ट्रवादी साहित्य संध्या
19 दिसंबर---- अवधी, भोजपुरी नाइट
20 दिसंबर---- सूफी नाइट
21 दिसंबर---- गजल नाइट
22 दिसंबर----पंजाबी नाइट
23 दिसंबर----समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें