फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह सर्दी ने ठिठुराया दोपहर में गर्मी से पसीना छुड़ाया

Wed, 27 Nov 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवंबर समाप्ति की ओर है, लेकिन अधिकतम तापमान लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। सुबह के समय सर्दी और दोपहर के समय गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा रहा, जिसमें दृश्यता 500 से 600 मीटर तक रही। सुबह करीब साढ़े छह बजे बेहद हल्के बादल भी नजर आए, लेकिन धूप निकल आने के बाद कोहरा और बादल दोनों गायब हो गए। सुबह के समय ठंडक के बाद दिन भर धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिन से तापमान एक समान बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिन में हल्के बादल छाने का अनुमान जताया है। उधर, सुबह-शाम ठंडक और दोपहर में गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही जुकाम, खांसी और बुखार की गिरफ्त में ला सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें