फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया लिपिक थाने में फूट-फूटकर रोया

Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान रोता आरोपी कर्मचारी। स्त्रोत-विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्टेनो (आशु लिपिक) अजय कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इंपोर्ट कराने की एवज में रुपये मांग रहा था। थाने में पहुंचते ही आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा। एंटी करप्शन की जांच में आरोपी के बैंक खाते में करीब 18 लाख रुपये जमा होने का पता चला है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ गांव तिरपड़ी निवासी ईश्वर चंद ने अजय कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन थाने में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद कर्मचारी को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ने जाल बिछाया। दो गवाह लिए गए। शुक्रवार शाम शिकायतकर्ता ईश्वर चंद ने कार्यालय में आशु लिपिक को पांच हजार रुपये की रिश्वत दी तो टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। कार्यालय में कर्मचारी पर कार्रवाई होने से हड़कंप मच गया। आरोपी को टीम गिरफ्तार कर थाना सदर बाजार ले आई। वहां पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
एंटी करप्शन थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़ित को कई दिनों से चक्कर कटा रहा था। यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इंपोर्ट नहीं कर रहा था। आरोपी कागजों में भी कमी निकाल देता था। एंटी करप्शन टीम आरोपी अजय को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां वह फूट-फूटकर रोने लगा। इसके बाद टीम उसे थाना सदर बाजार ले आई। यहां भी लिखा-पढ़ी के दौरान वह रोने लगा। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 16 हजार रुपये बरामद हुए। उसने नोटों की पुड़िया बना रखी थी। मामले की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें