फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित पाए गए सामायिक लिपिक को शेष सत्र के लिए कार्यमुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव खडलाना में चल रहे गन्ना सर्वें के बृहस्पतिवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सामयिक लिपिक रामप्रवेश राव को जिला गन्ना अधिकारी ने अवशेष सत्र के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवबंद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी द्वारा बृहस्पतिवार को गन्ना विकास परिषद शेरमऊ क्षेत्र के गांव खडलाना में चल रहे गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहकारी गन्ना विकास समिति सरसावा के सामयिक लिपिक रामप्रवेश राव अनुपस्थित मिले। औचक निरीक्षण में डीसीओ के साथ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, शेरमऊ मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) राकेश दीक्षित, सहायक महाप्रबंधक घनश्याम सिंह भी शामिल रहे। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सामयिक लिपिक के अनुपस्थित रहने के बारे में पूछने पर मिल सर्वेयर आनंद कुमार द्वारा लिखित रूप से बताया कि जब से सर्वे कार्य प्रारंभ हुआ है, सामयिक लिपिक सर्वे कार्य में शामिल नहीं हुए। इस संबंध में सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति सरसावा को भी 18 मई को अवगत करा दिया गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शेरमऊ द्वारा भेजी गई आख्या में बताया गया कि वे दो मई से बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित चल रहे हैं। बिना किसी सूचना के गन्ना सर्वे से अनुपस्थित पाए जाने के आधार पर सहकारी गन्ना विकास समिति सरसावा के सामयिक लिपिक रामप्रवेश राव को दो मई से शेष पेराई सत्र के लिए कार्यमुक्त कर दिया है, साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवबंद को जांच अधिकारी नामित किया गया है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें