फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस से ही बिजली कटौती मुक्त रहेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
- धनतेरस से दीपावली तक के लिए विद्युत निगम ने बनाया विशेष प्लान
विज्ञापन

- एसडीओ और अवर अभियंताओं को रखनी होगी अपने क्षेत्रों पर नजर
- ट्रांसमिशन लाइन का काम भी शेड्यूल से पहले ही पूरा कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। धनतेरस से ही शहर बिजली कटौती से मुक्त होगा। विद्युत निगम ने इसकी सभी तैयारियां कर ली हैं। त्योहारों के लिए टीमें निर्धारित कर विशेष प्लान बनाया गया है। वहीं, बुधवार को ट्रांसमिशन लाइन में कराया गया काम शेड्यूल से पहले ही पूरा करा लिया गया। इसके लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक का समय रखा गया था, लेकिन दोपहर बाद ढाई बजे तक ही काम करा लिया गया।
महानगर में निर्बाध आपूर्ति के लिए उत्तराखंड के खोदरी पॉवर हाउस और खारा विद्युत परियोजना से करीब 100 मेगावाट बिजली ली गई। निगम का दावा है कि अब धनतेरस से दीपावली तक अधिक बिजली मिल सकेगी। ट्रांसमिशन लाइन में काम के कारण 220 केवी उपकेंद्र सहारनपुर, सरसावा, बेहट तथा 132 केवी उपकेंद्र गागलहेड़ी, छुटमलपुर, अंबाला रोड प्रथम एवं द्वितीय, कोटा एवं नकुड़ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति को बेहतर रखने के लिए एसडीओ, अवर अभियंताओं और सहायक कर्मचारियों की टीमें बनाकर निगरानी कराई जा रही हैं। यदि कहीं फाल्ट मिलेगा तो क्षेत्र के अवर अभियंता की जिम्मेदारी होगी कि उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। इसके लिए बिजलीघर में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
त्योहारों में होगी बिजली की अधिक खपत
- त्योहारों में बिजली की खपत बढ़ेगी। ऐसे में शहर में ही रोजाना करीब 200 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि धनतेरस से आगे के त्योहारों तक लोगों को परेशानी न हो, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लाइनों की क्षमता बढ़ाने से लेकर फाल्ट दूर कराने और अन्य समस्याएं दूर कराने के लिए टीमें तैनात की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से भी अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से बिजली की खपत न बढ़ाएं जिससे ओवरलोड की समस्या बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें