फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज बन बच्चों ने गाया जिंगल बेल...जिंगल बेल

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में सेंटा क्लाज की वेशभूषा में सजे बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को क्रिसमस डे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेंटा क्लॉज की वेषभूशा धारण कर बच्चों ने उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


देवबंद में दून वैली स्कूल में बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को क्रिसमस-ट्री से सजाया। बच्चों को जिंगल बेल की धुन पर जमकर नृत्य किया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। जिन्होंने दुनिया को प्रेम, इंसानियत और भाईचारे की शिक्षा दी तथा ईसाई धर्म की स्थापना की। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि ईसा मसीह जैसे महापुरुष संपूर्ण विश्व की धरोहर है।

इस मौके पर जसबीर कौर, नीरज शर्मा, अनुपमा, अंजली, पारूल, मुस्कान, अंजु, ममता, नीलम आदि रहे। मेपल्स एकेडमी में स्पिक मैके का आयोजन हुआ। इंटर हाउस प्रतियोगिता में नेहरू सदन प्रथम, पटेल सदन द्वितीय एवं आजाद सदन तृतीय रहा। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने कहा कि सभी धर्मों के उत्सव भारतीय संस्कृति एवं इसकी एकता व अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। एसकेपी हैप्पी स्कूल में फैंसी ड्रेस एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


बच्चों ने खो-खो, म्यूजिकल चेयर, जलेबी एवं स्काउट गाइड कैंप में कला कौशल की बारीकि सीखी। बच्चों ने सामूहिक रूप से टेंट बनाना, स्ट्रेचर बनाना, ब्रिज बनाना, कमल आकृति आदि करतब दिखाए। प्रधानाचार्य रीता बंसल ने विचार रखे। इस मौके पर प्रबंधक कैलाशो रानी, जगदीश बंसल, प्रमोद गुप्ता, संजीव बंसल, आलोक मित्तल आदि मौजूद रहे।

 गंगोह के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में विभु, आलिया, ताशी, आराध्या, अर्णव, अविशि, अब्दुला, आरोही, वंशिका, मनरीत, कीर्ति, सुखमन, नदंन आदि की प्रस्तुति को बेहद सराहा गया। प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने शुभकामनाएं दी। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रबंधक हितेष मित्तल, अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्य शालू चौधरी ने बधाई दी।

अवियंश, यश, आयुष, आरुषी, आरवी, तनिष्का, अक्षी, अनिका, अवनि, छवि, तेजस, अनमोल, प्रियांजल, हर्शिता, वंशिका, आरोही, आयुषी, सलोनी आदि छात्र-छात्राएं सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर विद्यालय आये। विश्वामित्र इंटरनेशल स्कूल में आस्था, वृन्दा, प्रियांशी, मयंक, उर्वशी, युवराज, जसप्रीत, दीक्षा आदि बच्चों ने डांस और संगीत में की प्रस्तुति दी। एमडी अनिल शर्मा, पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने शुभकामनाएं दी।

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में प्रवीण तायल, रमेश चंद गर्ग और प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रखर, कनिका, मानवी, काव्या, आराध्या, अदिति, काश्वी, सृष्टि, स्नेहा, अवंतिका, आरव, मनित, सरबजोत, अनुष्का, आरती, सिदरा, राहीन, काष्वी, करनजोत, स्नेह, आषीश और अंशुल ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल आलिया, विशाखा, आयुष, खुशी, राफिया, रीया, हार्दिक, कृष्णा, विभोर, आकांशा, शोहा आदि बच्चों ने तुलसी जी की आरती गाई और मंत्रों का उच्चारण भी किया। क्रिसमस ट्री सजाया गया। जिसमें याचिका, खुशी, हार्दिक, आयुश, रमनदीप, यशिका, आलिया, राफिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज महंगी में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


छुटमलपुर के डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस पर्व पर सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। संचालन मानवी और अंशिका वर्मा ने किया। सिमरन कांबो, आंचल, प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल ने विचार रखे। चेयरमैन कुलदीप धमीजा और सचिव सचिन खुराना ने क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें