फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का घेराव

Sun, 25 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
बेहट कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना का पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर जैन समाज के लोगों एवं व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी  का घेराव किया। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से घटना के खुलासे के लिए दो दिन का समय मांगा। 
विज्ञापन


बता दें कि 19 दिसंबर की रात में चोरों ने मोहल्ला महाजनान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ एवं बाहुबली भगवान की अष्टधातु से बनी मूर्तियों को चांदी के सिंहासन एवं छतर समेत चोरी कर लिया था। चोर दान पात्र से 50 हजार रुपये की नगदी एवं करीब आठ किलो चांदी के बर्तन भी चुरा ले गए थे। पांच दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने से नाराज जैन समाज के लोग एवं व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का घेराव कर रोष प्रकट किया।

व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले में पकड़े गए युवकों से घूस लेकर उन्हें छोड़ रही है। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस खुलासे के काफी नजदीक है।
विज्ञापन


दो दिन के भीतर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर घटना का खुलासा नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने का काम करेंगे। कहा कि  जैन मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे मंे उनकी सुरक्षा के प्रबंध करना भी जरूरी हो गया है।

घेराव करने वालों में जिनेंद्र जैन, ब्रजेश जैन, मोहित जैन, अनिल सिंघल, दीपक सिंघल, टीपू सुल्तान, महमूद अली खॉ, रमेश सैनी, सत्यप्रकाश रोहिला, सुधीर कर्णवाल, अवनीश अग्रवाल, सोम प्रकाश जुनेजा, आसिफ नबी, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें