फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Sat, 10 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में रोटरी क्लब की ओर से शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। रैली में 14 स्कूलों के 1167 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। 
विज्ञापन

श्री रामलीला पंचायती भवन से रैली का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन नोमान मसूद और रोटरी के एजी विवेक मनोचा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया।   इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि बेटी बेटा दोनों एक समान है, उन्हें समान रूप से प्यार और संरक्षण मिलना चाहिए। वक्ताओं ने महिलाओं से अपील की कि वे बेटा बेटी को एक समान समझें। समान रूप से उन्हें अवसर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

  अध्यक्षता प्रमोद गोयल व संचालन डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक राजेश गोयल ने आभार व्यक्त किया। रैली में प्रभाज्ञान ज्योति स्कूल, बालाजी जूनियर हाईस्कूल, जीडी एकेडमी, कृष्णा इंटरनेशनल, एचआर इंटर कालेज, दिलीप सिंह व आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिल्वर ओक, गीता
  ज्ञान, मोंग्स, आरके मेहता, दून वैली, केआर मार्डन, डीएवी सहित 14 विद्यालयों के 1167 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर आधारित पट्टिकाएं ले रखी थी। रैली में शामिल भारत माता की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को समर्पित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान संदीप जैन, अमित सिंघल, दीनदयाल, अनिल बंसल, मुकेश गुप्ता, राकेश सिंघल, मनी गोयल, डॉ. मनोज जैन, नितिन तायल, मनीष गर्ग और विकास सिंघल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें