सहारनपुर में डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बालकों में दिग्विजय, प्रशांत, आशीष, आशु, सत्यवृत, रोहित, विपुल, आकाश, आयुष, हिमांशु, अवनीश, साहिल अंसारी, उज्ज्वल कश्यप, रीतिक भारती, सतनाम, अिसिफ, आकश और अंकुर का चयन हुआ।
बालिकाओं में समीक्षा सक्सेना, कोमल, नैंसी, सोनम, जिया, पारुल बिरला, कीर्ति, प्रियंका, शालिनी, शालू, अंजली, शिवानी, राधा, शोभा, राखी, रितु, मुस्कान और पारुल का चयन हुआ।
चयनकर्ताओं में यशपाल सिंह, शारिक हुसैन, प्रवीन चौधरी, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह शामिल रहे। इस दौरान बृजपाल, धर्मवीर राणा, राहुल टांक, वसीउल्लाह खान, निखिल आदि थे।