फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ने तीसरी बार किए मां शाकंभरी के दर्शन, 17 मिनट तक मंदिर में रहे

Sun, 15 Mar 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भूरादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री। श्रोत-मंदिर
विज्ञापन
शाकंभरी(सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंचकर मां शाकंभरी देवी के दर्शन-पूजन किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री करीब 17 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट की देरी से शाम को 4.34 बजे माता के दरबार में पहुंचे और 4.48 पर वापस निकल गए। यहां मंदिर के प्रधान पुजारी प्रधान पुजारी आचार्य पंडित संदीप हेमदान, पंडित ऋषभ भट्ट, पंडित हिमांशु जोशी ने विधि विधान से पूजन एवं स्वस्ति वाचन कराया। पंडित संतोष पोखरियाल, पंडित नवनीत डोभाल, पंडित मनीष जदली, पंडित बसंत शर्मा आदि वेदपाठी पुरोहितों ने वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार किया। पूजन के समय लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, मेयर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, विधायक किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी और नगर अध्यक्ष शीतल बिश्नाई, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माता शाकंभरी, भीमा, भ्रामरी एवं शताक्षी के दरबार की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री दो बार सिद्धपीठ पर माता के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा एक बार विधानसभा चुनाव में सिद्धपीठ की हेलीकॉप्टर से परिक्रमा कर गांव नागलमाफी में चुनावी सभा को संबोधित भी किया था।

-
मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर संत सहजानंद से बातचीत


मां शाकंभरी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही मंदिर से निकले तो उनके स्वागत के लिए संतों एवं भक्तों के साथ प्रतीक्षा कर रहे अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी श्री सहजानंद ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री के काफिले को हाथ से रुकने का इशारा किया। इस पर मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया। उसके बाद आश्रम प्रभारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर मां शाकंभरी की फोटो भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ कुछ गोपनीय बात भी की। सहजानंद महाराज द्वारा बरसात में संस्कृत विद्यालय की बिल्डिंग के टूट जाने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट बनाकर भेजने पर बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंडित शुभम शर्मा, पंडित राजू शर्मा, पंडित रजत शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, मुख्यमंत्री ने राणा परिवार जसमौर से भी मुलाकात की। मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह एवं राणा आदित्य प्रताप सिंह के पुत्र राणा सुयश प्रताप सिंह ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी नियंत्रित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें