फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Sun, 14 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में पेड़ से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर शनिवार को एक स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घायल युवकों को सीएचसी लाई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इनमें एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब दो बजे फतेहपुर कलां गांव के पास धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने मोड़ पर हुआ।

शाहपुर गांव निवासी अनुज (20) पुत्र रविंद्र अपने भागूवाला गांव निवासी साथी गोविंद (28) पुत्र सुरेंद्र के साथ स्कार्पियो में सवार होकर बेहट से भागूवाला गांव की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को अनुज चला रहा था।

फतेहपुर कलां गांव के पास मोड़ पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अंदर फंसे अनुज और गोविंद को घायल हालत में राहगीरों ने बाहर निकाला और पुलिस को फोन कर सीएचसी भिजवाया। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में गोविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें