गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में सवा लाख रुपये से ज्यादा का लाभ और पौने बयालीस करोड़ के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था को लेकर सभासदों में रोष नजर आया।
चेयरमैन रुश्दा बेगम की अध्यक्षता और ईओ कृष्ण मुरारी के संचालन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लाभ का बजट पारित किया गया। बजट में नगरीय झील तालाब पोखर संरक्षण, हाईमास्ट लाइट का भी प्रस्ताव है। सीमा विस्तार के प्रस्ताव का जहां चेयरमैन पक्ष के सभासदों ने विरोध किया, वही भाजपा, सपा व रालोद सभासद इसके पक्ष में खड़े नजर आए। सीमा विस्तार को लेकर सभासदों में मतदान हुआ जिसमें पक्ष में पांच, जबकि विपक्ष में 15 वोट रहे। सौर उर्जा प्लांट, हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत, विद्युत पोलों पर तिरंगी लाइट लगवाने और बडे़ साइज के राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने को स्वीकृति के अलावा माह नवंबर 21 से मार्च 2022 के आय व्यय के ब्योरे, महापुरुषों के नाम पर गेट निर्माण, अंबा विहार कॉलोनी की गलियों व नालियों का निर्माण व नक्शे स्वीकृत किए गए। काजी नोमान मसूद, जीशान, दीपांशु गोयल, सारिक अंसारी, दानिश, अमीना बेगम, बबीता सैनी, रफाकत, भूरी, गफूरन, सुमेर चंद, मंजू, इमरान, विकास कुमार, दानिश कुरैशी, हामिद, वसीम, आशु गर्ग, उषा गर्ग, बालेश गोयल, विजयलक्ष्मी, श्याम सिंह पंवार रहे। ईओ कृष्ण मुरारी, जेई दीपिका रानी, आरआई हरपाल सिंह, किरणपाल, मो. दानिश, कासिफ कुद्दुसी, शाहनवाज, मुनीर, रजनीश रहे।