फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से बंद होगा जिला अस्पताल पुल

Wed, 30 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बंद होने जा रहा जिला अस्पताल का पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के जिला अस्पताल फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहनों का संचालन आज रात 12 बजे से पूरी तरह बंद हो जाएगा। दरअसल, लोक निर्माण विभाग को फ्लाईओवर की मरम्मत का काम कराना है, जो एक दिसंबर से शुरू होगा। 
विज्ञापन


 जिला अस्पताल फ्लाईओवर के ज्वाइंट्स में गैप बढ़ गया है। इसके अलावा फ्लाईओवर के ऊपर लगातार बनती आ रही सड़क की वजह से उसकी वजन भी बढ़ गया है।

ऐसे हालात में फ्लाईओवर की मरम्मत कराया जाना और वजन कम करना जरूरी हो गया है। पिछले दिनों प्रशासनिक बैठक में लोक निर्माण विभाग के अफसरों को पुल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद विभागीय अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।

अधिकारियों ने एक दिसंबर से मरम्मत का कार्य शुरू करने की बात कही है। इस काम में विभाग को करीब 20 दिन का समय लगेगा। यह फ्लाईओवर रेलवे लाइन से दो हिस्सों में बंटे शहर या पूरे जनपद को जोड़ने की मुख्य कड़ियों में से एक है।
विज्ञापन


ऐसे हालात में पुल पर आवाजाही बंद होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर रूट प्लान तैयार किया है, जो आज यानी बुधवार की रात 12 बजे से अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें