फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के जयकारों से गूंजने लगा हाईवे

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मार्गों से गुजरते कांवडिए़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर  जिले की सड़कों पर बम-बम, बोल बम का उद्घोष गुंजायमान होने लगा है। दूर दराज के कांवड़ियों ने जल लेकर आना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रशासन ने भी व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार से जिले की सड़कों पर कांवड़ियों के कदम पड़ने शुरू हो गए। हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ियों की टोलियां जिले की सड़कों से होकर बम-बम, बोल बम का उद्घोष करते हुए गुजरने लगी हैं।

हालांकि अभी कुछ ही टोलियां निकल रहीं हैं। लेकिन प्रशासन ने व्यवस्था अभी से शुरू कर दी है। देहरादून रोड की विशेष रूप से सफाई कराई गई है। अतिक्रमण को हटवा दिया गया है और सड़कों पर कली डलवा दी गई है।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। बुधवार को भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ रूटों का निरीक्षण किया और  कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

दो दिन में ही कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए गुरुवार से ही भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिए जाने की संभावना है। कांवड़ रूट पर शिविर लगाने के लिए तैयारी की जा रही है।

अब तक अनुमति के लिए दो दर्जन से अधिक आवेदन प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं। कुछ को अनुमति दी भी जा चुकी है। शिवभक्तों की सेवा के लिए देहरादून रोड एवं शहर में कांवड़ सेवा शिविरों का लगना शुरू हो गया है।

बुधवार को अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर के पास श्रीराम कांवड़ सेवा शिविर का हवन एवं भंडारे के साथ शुभारंभ किया गया। डाक्टर ओमप्रकाश अनेजा ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा में 24 घंटे अखंड भंडारा 31 जुलाई तक लगा रहेगा।

31 जुलाई को हवन के साथ ही भंडारे का समापन होगा। शिविर उद्घाटन के मौके पर सुनील अनेजा, अजय सिंघल, संजीव सक्सेना, बोबी अनेजा, राजेश, सुधीर, वैभव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें