फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिब्बा फैक्टरी के स्टोर में फंदे पर लटका मिला कार्मिक का शव

Wed, 25 Jun 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नूरपुर स्थित आदर्श नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय शिवांक की मौत हो गई। वह डिब्बा फैक्टरी में नौकरी करता था और उसका शव स्टोर में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

नूरपुर गांव निवासी शुगर मिल से रिटायर्ड आनंद मोहन शास्त्री परिवार के साथ आदर्श नगर में रहते हैं। उनका बेटा शिवांक नूरपुर तिराहे पर स्थित डिब्बा फैक्टरी में पैकिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह काम पर आया था। दोपहर के समय फैक्टरी में काम करने वाले अन्य कार्मिकों ने उसे स्टोर में फंदे पर लटका देखा। उन्होंने शोर मचाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार कर चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद मोहन शास्त्री के दो बेटे हैं। मृतक उसमें छोटा और अविवाहिता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। प्रथम दृष्टया इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें