फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने गांवों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा नेताओं द्वारा देहात विधानसभा के गांवों में सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही लोगों को मास्क, काढ़ा आदि का वितरण कर कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान की शुरूआत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने ग्राम सिड़की से की। गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ग्रामीणों को मास्क, साबुन, सैनिटाइजर व काढ़ा वितरित किया गया। कांता कर्दम ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया और कहा कि जब बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार में आकर भाजपा ने सात साल के दौरान अभूतपूर्व व ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने गांव मनोहरपुर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया व ग्रामीणों को साबुन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। महापौर संजीव वालिया ने चकहरेटी, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने ग्राम पीकी और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने गवालीरा में अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी देखा। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, कार्यक्रम संयोजक किशोर शर्मा व शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, योग चुघ, गौरव गर्ग, नीरज शर्मा, मयंक गर्ग, राजिंदर कोहली, राजकुमार कालड़ा, उमेश धीमान, ठाठ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें