फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नृत्य प्रस्तुतियों पर झूले दर्शक, देर रात तक जमी संगीत की महफिल

विज्ञापन
मेला गुघाल के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाक - फोटो : 1
विज्ञापन
- मेला गुघाल के सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में संगीतमयी शाम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों तक को झूमने को मजबूर कर दिया। देर रात तक संगीत की महफिल जमी रही। मौका था मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत जीआईसी सभागार में हुए संगीतमय शाम कार्यक्रम का।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और वक्रतुंड महाकाय से हुआ। इसके बाद हरिद्वार और दिल्ली से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां दी। जीआईसी सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व गन्ना विकास मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही लोगों में उल्लास भरते हैं। एक ओर जहां दुकानदारों को रोजगार मिलता है वहीं एक परिसर में लोगों को जरूरी चीजें। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हम जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में मेला गुघाल का आयोजन कर गौरवान्वित हैं। कार्यक्रम में उद्यमी रविंद्र मिगलानी, एचएस चड्ढ़ा, अमर गुप्ता, नीरज मिड्ढ़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मयंक अग्रवाल, कुलदीप धमीजा, उप सभापति मयंक गर्ग, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, मेला चेयरमैन संजय सैनी आदि रहे।

मेला गुघाल के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाक- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें