फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भोजपुरी गीतों पर झूमे दर्शक देर रात तक चला कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक श्री जाहरवीर गोगा जी की पावन स्मृति में आयोजित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनमंच सभागार में एक शाम पूर्वांचल के नाम कार्यक्रम हुआ। दर्शक भोजपुरी गीतों पर देर रात तक झूमे।
कार्यक्रम का उद्घाटन संसदीय राज्य मंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, हरदोई के विधायक आशीष सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर आयुक्त शिपू गिरि, उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, पाल्ली कालरा, नीरज शर्मा आदि ने किया। बिहार से आई गायिका चंदन तिवारी ने भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गणेश वंदना गाइए गणपति जग वंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन, सिद्धि सदन गजवदन विनायक, कृपा सिंधु सुंदर सब लायक सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठी मैया के गीतों की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। चंदन तिवारी ने भी एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत सुनाए। कार्यक्रम में केके बत्रा, गोकरण दत्त शर्मा, राकेश राणा, इंदु देवी, हरिशंकर तिवारी, सीपीएम त्रिपाठी, अभिषेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें