सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए खाद्य सामग्री और अवैध रूप से शराब बांटने वाले प्रत्याशियों में खलबली है। ऐसा प्रशासन द्वारा मतदाताओं को रसगुल्ले बंटवाने की कोशिश पर कार्रवाई किए जाने से हुआ है। हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर चोरी छिपे दावतों का दौर जारी है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। वे जीत पक्की करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। इसके चलते गांवों में दावतों का दौर तक चल रहा है। मिठाई और पकवान से लेकर शराब बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं, एक दिन पहले ही फतेहपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी को दो क्विंटल रसगुल्लों के साथ पकड़ा तो दूसरे प्रत्याशी द्वारा मंगाई अवैध शराब बरामद की। इससे पहले रामपुर मनिहारान क्षेत्र में भी प्रत्याशी द्वारा मंगाई अवैध शराब पकड़ी गई। इनसे स्पष्ट है कि प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से खलबली है।
कंट्रोल रूम में 57 शिकायतें (फोटो)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने गति पकड़ ली है। 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। साथ ही कंट्रोल रूम में अब तक 57 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिनमें से 56 का निस्तारण हो चुका है।
वर्जन
कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद से विभिन्न प्रकार की 57 शिकायतें आईं। इनमें से 56 का निस्तारण करा दिया है। सिर्फ एक शेष है।-देवेंद्र पांडे, डिप्टी कलक्टर एवं प्रभारी कंट्रोल रूम।
ऐसी आ रहीं शिकायतें
आरक्षण संबंधी 07
मतदाता सूची संबंधी 24
निर्वाचन डयूटी संबंधी 09
नामांकन संबंधी 12
कानून व्यवस्था संबंधी -- 05
निस्तारित --------------- 56