फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ा तो होगी कार्रवाई

Sun, 05 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
विज्ञापन
शांति समीति की बैठक को संबोधित करते एसडीएम हीरालाल यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम हीरालाल सिंह यादव ने कहा कि हमें त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाने चाहिए। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रवासियों को रमजान माह में अधिक से अधिक  बिजली आपूर्ति दिलवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने पुलिस को नगर और क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर तुरंत अंकुश लगाने तथा विद्युत निगम को जर्जर लाइनों को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए।

सीओ हरि प्रकाश कसाना ने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा छोटे-छोटे झगड़ों को आपसी रजामंदी से निपटाने की जनता से अपील की है। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


पालिका चेयरमैन धनीराम सैनी ने नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति व साफ  सफाई के प्रति आश्वस्त किया। कोतवाल सुशील सैनी, एसआई संजीव चौहान, शाहनवाज खान, संजीव चौधरी, राजकुमार सेन, सुधीर मित्तल, अरसलाल खान, धर्मवीर शर्मा, नीटू भारती, राधेश्याम शर्मा, जगमाल सिंह, मांगेराम जुड्डी, शैफुल इस्लाम, दुर्गा प्रसाद, संदीप कर्णवाल, त्रिलोक चंद, अफजाल निजामी, अशोक त्यागी आदि क्षेत्र के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


संचालन मनोज धनगर ने किया। कार्यक्रम के अंत में मथुरा के शहीद हुए एसपी सिटी और एसओ की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें