फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा

Sun, 05 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान सीनियर चिकित्सक के साथ हाथापाई की गई। स्टाफ ने किसी तरह उन्हें भीड़ से अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत कराया। 
विज्ञापन


शनिवार की रात कुछ लोग सड़क हादसे में घायल हुए युवक गुरमीत को गंभीर हालात में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। उस वक्त सीनियर फिजीशियन डॉ. कुनाल जैन ड्यूटी पर थे। उन्होंने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एडमिट कर लिया।

इसके बाद वह अन्य मरीजों को देखने में जुट गए। इसी दौरान भर्ती किए गए मरीज की हालत अचानक से बिगड़ गई। उसके साथ आए लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने डॉ. कुनाल जैन के साथ धक्का मुक्की और हाथापाई भी की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद स्टाफ के लोगों ने डॉक्टर को बमुश्किल लोगों से छुड़ाया। इसके बाद चिकित्सक ने तुरंत थाना जनकपुरी पुलिस और सीएमएस डॉ. आशा जैन को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने बमुश्किल लोगों को शांत किया।

इसके बाद वह घायल युवक को वहां से लेकर चले गए। डॉ. कुनाल ने बताया कि घायल हुआ युवक यमुनानगर का रहने वाला था, जो ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया था। उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोपों को निराधार बताया। 

गाली गलौज का विरोध करने पर महिला को पीटा
देवबंद। बचीटी गांव निवासी सहीरा ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी वहां पहुंचे गांव के मुर्तजा, मुस्तफा, सलीम और शाह अलीम अकारण उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसे लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चिकित्सकों की सुरक्षा किसके भरोसे 
 सहारनपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात रहने वाले चिकित्सकों के साथ हाथापाई या बदसलूकी की यह पहली घटना नहीं है। अक्सर तीमारदार अपने मरीज को पहले दिखाने के लिए चिकित्सकों पर तरह-तरह का दबाव बनाते हैं।

ऐसे में वह कई बार हद पार कर चिकित्सकों के साथ बदसलूकी तक करते हैं। करीब एक साल पहले एक सीओ ने रात के समय एक मरीज को भर्ती कराते वक्त इमरजेंसी में ही चिकित्सक के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने लामबंद होकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बाद सीओ को माफी मांगनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें